फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Worship of mother siddhidatri of devotees

भक्तों ने की मां सिद्धिदात्री की आराधना

Wed, 05 Apr 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 05 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Worship of mother siddhidatri of devotees
भक्तों ने की मां सिद्धिदात्री की आराधना
नवरात्र की नवमी को दुर्गा मंदिरों में मां सिद्धिदात्री की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में नवमी केे दिन मां का दर्शन पूजन करने के लिए दूर दराज सहित गैर जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका। नवरात्र के अंतिम दिन नवमी की बेला पर मां दुर्गा का व्रत रखकर पूजन अर्चन करने वाले श्रद्धालुओंने व्रत का पारण किया। इस बीच कुंवारी कन्याओं की पूजा की गई।
विज्ञापन

देवी भगवती का नौवां स्वरूप सिद्धिदात्री का है। ये सभी सिद्धियों को देने वाली हैं।

नवमी का इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि विधान से साधना करने वाले साधक को सिद्धियां प्राप्त होती हैं। इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए नगर के शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां का पूजन अर्चन करनेे के लिए दूर दराज सहित गैर जनपद से श्रद्धालु आए ।
विज्ञापन


मां का दर्शन पूजन करने को भक्त बेताब नजर आ रहेे थे। माता रानी के सभी नव रूपों का स्मरण करते हुए श्रद्धालु शांत भाव से कतार में खड़े होकर अपने बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। बीच-बीच में जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो जा रहा था।  नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने हवन पूजन किया। साथ ही कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर देवी पूजन के रस्म निभाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed