फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women are skilled in protecting the home by being housewives and by being soldiers

Mau News: गृहणी बनकर घर और सैनिक बनकर सीमा की सुरक्षा में दक्ष हैं नारियां

Wed, 26 Apr 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Women are skilled in protecting the home by being housewives and by being soldiers
कस्बा स्थित पार्वती महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को सात दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षु छात्राओं ने छप्पन प्रकार के व्यंजन बनाकर सबको खिलाए। मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन लाल बिहारी द्विवेदी ने बताया कि स्काउटिंग मानव जाति की सेवा और प्रकृति के संरक्षण के लिए स्वैच्छिक आंदोलन है। जो देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पालन करने का गुर सिखाती है। स्काउटिंग अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। ये मन मस्तिष्क के साथ संस्कार और संवाद को भी शीलनता प्रदान करता है। प्रशिक्षक ओमप्रकाश ने कहा कि भारत स्काउट दल हर चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है।देश की शान के लिये यह दल महती भूमिका का निर्वहन कर रहा है। स्काउट सबका मित्र, प्रत्येक पशु पक्षियों का मित्र और प्रकृति का प्रेमी होता है। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. रंजना द्विवेदी, डॉ. सुनिल त्रिपाठी, डॉ. दुर्गेश मिश्रा, डॉ. विपिन बिहारी द्विवेदी, अनिरुद्ध द्विवेदी, अंकिता तिवारी, ममता जायसवाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed