फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman found dead after eating dinner and sleeping with children, murder charge filed

Mau News: खाना खाकर बच्चों के साथ सोई महिला मृत मिली, हत्या का आरोप

Tue, 28 Apr 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Woman found dead after eating dinner and sleeping with children, murder charge filed
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के टेकई गांव में महिला की आकस्मिक मृत्यु की सूचना पर मौके पर पहुंची प - फोटो : झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टेकई गांव निवासी पूजा (35) का शव उनके कमरे में मिला। पास में ही उनके बच्चे सो रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंचे पिता रमेश प्रसाद ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शव को 9.30 घंटे तक दरवाजे के बाहर पड़े रहने के बाद, पुलिस ने दोपहर 3:45 बजे शव को जिला अस्पताल भेजा। पूजा के पति और परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले पूजा को पेट में दर्द होने के कारण चक्रपानपुर स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

वहां से दवा लेकर वह घर लौट आई थीं। पूजा का पति गांव में किराना की दुकान चलाता है और बोलेरो भी रखता है। रविवार की शाम, वह बोलेरो लेकर किसी शादी में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा रात को खाना खाकर 8 वर्षीय बेटी अनुष्का और 5 वर्षीय बेटे रितेश के साथ कमरे में सोने चली गई थीं। सोमवार की सुबह, जब वह 6 बजे तक नहीं उठीं, तो परिवार के लोग उन्हें जगाने गए। कमरे का दरवाजा खुला था और पूजा मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थीं। बगल में ही उनके बच्चे सो रहे थे।

घटना की सूचना मिलने पर, पूजा के पिता रमेश प्रसाद आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव से पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की जिद की। उनका कहना था कि पोस्टमार्टम से मौत के कारण का खुलासा हो जाएगा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed