{"_id":"576c113e4f1c1b0f32b47f3b","slug":"when-the-magistrate-raised-drill-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब जिलाधिकारी ने उठाया ड्रील मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब जिलाधिकारी ने उठाया ड्रील मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
निर्मल तमसा अभियान के तहत नगर क्षेत्र के संगत घाट पर सफाई अभियान में जुटे सफाई कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्मल तमसा अभियान के दसवें दिन गुरुवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने पचास साल पहले टूटे पुलों के अवशेषों को हटाने के लिए ड्रील मशीन का इस्तेमाल शुरू किया। उन्होंने गाय घाट पर स्वयं ड्रील मशीन चलाकर इस कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी 14 सेक्टर में सफाई अभियान का निरीक्षण किया।
हनुमानघाट पर भी ड्रील मशीन द्वारा मलबे को हटाने के निर्देश दिए। गायघाट पर नदी के प्रवाह में बड़ा अवरोध बने टूटे पुल के बड़े-बड़े पाये हटाना चुनौतीपूर्ण कार्य था। लेकिन जिलाधिकारी की दूरदर्शिता और नदी के समर्पण ने इसका भी समाधान निकाल लिया। उन्होंने ड्रील मशीन से बड़े बडे अवशेषों को तोड़वाने का निर्णय लिया। डीएम के निर्देश पर ड्रील मशीन लाई गई और उसकी सहायता से भारी भरकम अवशेष टूटने लगे। इस दौरान बच्चे भी अपने को रोक नहीं सके। बच्चों ने भी अपनी क्षमता के अनुरूप ईंटों के अपेक्षाकृत छोटे अवशेषों को नदी के बीच से उठाकर किनारे फेंकना शुरु किया। बच्चों का उत्साह देख बड़ों का सीना गर्व से चौड़ा हो उठा। लोगों ने उन्हें शाबाशी दी।
इसी साथ डीएम ने तमसा सफाई अभियान की अवधि को पांच दिन और बढ़ा दिया। अब यह 28 जून तक चलेगा। इस अभियान के शेष कार्यों को निपटाने के लिए डीएम ने अफसरों को नये सिरे से जिम्मेदारी दे दी। उन्होंने सभी नोडल अफसरों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराया और कहा कि इस अहम सामाजिक कार्य में सभी लोग अपना दायित्व निभाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिव कुमार शर्मा, उप कृषि निदेशक डॉ. आशुतोष मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।