फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   weather

तेज हवा संग बूंदाबांदी, कहीं बारिश

Wed, 26 Feb 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
weather
बुधवार को नगर में आसमान में दिन भर कुछ इस तरह से उमड़ते-घुमड़ते रहे बादल। - फोटो : MAU
मऊ। तेज हवा के साथ बुधवार को तड़के कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। गेहूं की फसल गिर जाने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसल उत्पादन असर पड़ने की किसानों को चिंता सताने लगी है। उधर, चली ठंडी हवा ने लोगों को परेशान कर रखा। जिले के विभिन्न इलाकों में चली तेज हवा और बारिशसे गेहूं की फसल गिर गई। पारा लुढ़क जाने से मौमस में ठंड बढ़ गई। तापमान पर नजर डाला जाए तो मंगलवार को अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। रतनपुरा: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके चलते निचले इलाकों के खेेतों में पानी जमा होने से गेहूं,दहलनी, तिलहनी फसले गिर गई। फसल उत्पादन पर विपरीत असर पड़ने की संभावना प्रबल हो गई है। माहू के प्रकोप का खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में क्षेत्र के किसान प्रदीप कुमार सिंह, श्रीराम प्रसाद, जितेंद्र यादव का कहना है कि दलहनी व तिलहनी फसल में फूल लगा था। फसल अच्छी थी, लेकिन तेज हवा के साथ बारिश होने से फूल झड़ गया है। अब समझ में नहीं आ रहा है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि किसानों को फसल पर नजर रखनी चाहिए। रोग का लक्षण दिखने पर विशेषज्ञों से सलाह लेकर रासायनिक दवा का छिड़काव कराएं। बारिश होने से दलहनी, तिलहनी फसल पर असर तो पड़ेगा, लेकिन गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed