{"_id":"6ab967d9ec9c85303607013a","slug":"vaishya-community-should-increase-participation-in-social-service-praveen-mau-news-c-295-1-mau1002-152680-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक सेवा में भागीदारी बढ़ाए वैश्य समाज : प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक सेवा में भागीदारी बढ़ाए वैश्य समाज : प्रवीण
विज्ञापन
मधुबन में संत गणिनाथ के पूजनोत्सव में शामिल श्रद्धालु
मधुबन। मध्यदेशीय वैश्य महासभा की मधुबन इकाई की ओर से रविवार को नगर पंचायत के पांती रोड स्थित गांधी मैदान के सामने संत गणिनाथ महाराज पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजन-अर्चन और ध्वजारोहण कर समाज की एकता, समृद्धि, शिक्षा और सर्वांगीण विकास की कामना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सिद्धार्थनगर के भाजपा जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि संत गणिनाथ महाराज के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। गुप्त वंश का भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज के लोगों को अपने इतिहास और पूर्वजों के गौरव को समझते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कहा कि वैश्य समाज को व्यापार के साथ शिक्षा, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन में भी अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
संत गणिनाथ महाराज के संदेश ‘एक रहो, नेक रहो’ को आत्मसात करते हुए आपसी भाईचारा और सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया। संगठन के प्रदेश महामंत्री गिरीश चंद गुप्ता ने महिलाओं की सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने और बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है, जब महिलाएं, युवा और सभी वर्ग संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर राधेश्याम मद्धेशिया, चंदन मद्धेशिया, अमित गुप्ता, रवि, कपूर चंद्र, शंकर, विनोद उर्फ पप्पू आदि रहे।