फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders unanimously raised the demand for multi-story parking

Mau News: व्यापारियों ने एक स्वर से उठाई मल्टी स्टोरी पार्किंग की मांग

Sun, 29 Jan 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Traders unanimously raised the demand for multi-story parking
मऊ। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजय साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर के अंदर आजमगढ़ मोड़ से संस्कृत पाठशाला तक मल्टी स्टोरी पार्किंग की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी शहर के अंदर पार्किंग की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। बढ़ती आबादी एवं बढ़ते वाहनों से शहर में निरंतर जाम की स्थिति बनी रहती है। समस्या का समाधान कराने को लेकर शासन प्रशासन को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

अंत में सभी व्यापारियों नें एक स्वर से सरकार से मांग की कि शीघ्र ही शहर के अंदर आजमगढ़ मोड़ से संस्कृत पाठशाला तक मल्टी स्टोरी पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ताकि शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिल सके। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जफर अहमद, बृजभूषण गुप्ता, इशरत इकबाल लारी, आशीष वर्मा, अखिलेश मद्धेशिया, मुहम्मद अशरफ, अजय बरनवाल, लालबिहारी गुप्ता, तारीख अंसारी, बब्लू ठठेरा, संजय गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed