फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves broke the luggage of millions by breaking the lockers of the cupboard

आलमारी के लॉकर का तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

Sun, 09 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the luggage of millions by breaking the lockers of the cupboard
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के माऊरबोझ गांव में शनिवार की रात सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर में घुसकर चोर ढाई लाख के जेवर समेट ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ घोसी कोतवाली में तहरीर दी। माऊरबोझ गांव निवासी शिवशंकर यादव कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन

शनिवार की शाम वह और उनके परिजन भोजन करने के बाद अपने अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात घर के पीछे से छत के सहारे घर में चोर घुस आए। जहां चोरों ने एक कमरे में रखी आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने का हार, दो पायल, सोने का टीका, चार कंगन, दो माला, सोने की चार अंगूठी, सोने की बिंदी सहित करीब ढाई लाख मूल्य का जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो घर में सामान बिखरा देेखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित शिवशंकर ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए घोसी कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed