फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There will be a bumper sale on Pushya Nakshatra Yoga

पुष्य नक्षत्र योग पर होगी बंपर बिक्री

Tue, 18 Oct 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
There will be a bumper sale on Pushya Nakshatra Yoga
नगर के रोडवेज स्थित सजी फूलों की दुकान से खरीदारी करते लोग।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में पुष्य नक्षत्र योग को लेकर चल रही तैयारियां सोमवार को पूरी हो गईं। दो दिनों तक पुष्य नक्षत्र रहने के कारण लोगों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह है। लोग गहने, सोने चांदी के बर्तन, वाहन और घर-मकान खरीदने की तैयारी में हैं। बाजारों में चहल पहल रही। धनतेरस से पहले ही दो दिनों तक बंपर बिक्री होने की उम्मीद से कारोबारी उत्साहित हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारियों ने तमाम स्कीम शुरू की है। धनतेरस से पहले 27 नक्षत्रों में प्रमुख माना जाने वाला पुष्य नक्षत्र 18, 19 अक्तूबर को है। शुभ मुहुर्त के मद्देनजर नगर के सहादतपुरा, निजामुद्दीनपुरा, रौजा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, गोला बाजार, भीटी सहित मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, मधुबन, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित प्रमुख बाजारों में चहल पहल रही। कारोबारी दुकानों, प्रतिष्ठानों को सजाने संवारने में लगे रहे। विशेषकर सोना-चांदी व वाहनों के शोरूम सजे नजर आए। वाहनों के शोरूम में पुष्प नक्षत्र के दिन वाहन खरीदने के लिए पहले से बुकिंग चलती रही। वहीं, इस दिन बाजारों में सोना-चांदी की खरीदारी भी जमकर होने का अनुमान है। शहर के सर्राफा बाजार की दुकानों पर भी रौनक दिखी। आमतौर पर पुष्य नक्षत्र पर लोग सोने-चांदी के सिक्के और चांदी के बर्तन अधिक खरीदते हैं। शिवा ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर निखिल वर्मा ने बताया कि नवरात्र के बाद बाजार तेजी से बढ़ रहा है। दीपावली, धनतेरस से पहले ही पुष्य नक्षत्र के योग मेें बंपर बिक्री होने की उम्मीद है। ग्राहक एडवांस बुकिंग कराने लगे हैं। फूल कारोबारी दीपक माली ने बताया कि धनतेरस, दीपावली के पहले ही दो दिनों तक पुष्य नक्षत्र के योग में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। गुलाब, गेंदा सहित विभिन्न फूलों के आर्डर मिलने लगा है। वाहन कारोबारी शादाब अंसारी ने बताय कि अपाची, जुपिटर, स्पोर्ट्स आदि के 300 वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इस वर्ष जिले में 30 से 35 करोड़ के कारोबार होने की उम्मीद है।

नगर के घास बाजार स्थित शिवा ज्वैलर्स पर सराफा की खरीदारी करते लोग।संवाद

नगर के घास बाजार स्थित शिवा ज्वैलर्स पर सराफा की खरीदारी करते लोग।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed