फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The spirit of Swadeshi will accelerate the country's development: Bhupendra Singh

स्वदेशी की भावना से देश के विकास को मिलेगी गति : भूपेंद्र सिंह

Thu, 30 Oct 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The spirit of Swadeshi will accelerate the country's development: Bhupendra Singh
प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
मऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का आगमन मऊ में मऊ पीडब्लू के डॉकबंगले पर हुआ। जहां प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा कि स्वदेशी की भावना से देश के विकास को और अधिक गति दी जा सकती है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प हमारे देश की नींव को मजबूत करेगा। आत्मनिर्भर भारत की भावना जितनी मजबूत होगी हमारी निर्भरता उतनी ही स्वदेशी पर बढ़ेगी। स्वदेशी का उपयोग करने से भारत आर्थिक रूप से तेजी से मजबूत होगा। आत्मनिर्भर होने से दुनिया की कोई ताकत हमारे देश को दबाव में लेकर अपनी नीति नहीं थोप सकती है। स्वदेशी को अपनाना हमारी पहचान और गौरव का प्रतीक है। यह हमें गर्व से यह कहने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शुरू किया गया वोकल फॉर लोकल अभियान भारतीयता की इसी भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारे देशी उत्पाद न केवल विदेशी उत्पादों से अधिक मजबूत, किफायती और गुणवत्तायुक्त हैं, बल्कि इन्हें खरीदने पर हमें अधिकतम लाभ भी मिला है। वहीं बिहार चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, सुनील कुमार गुप्त, मनोज राय, मुन्ना दुबे, मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed