फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The Saryu is receding, but the risk of erosion has increased at Dohrighat.

Mau News: सरयू घट रही, लेकिन दोहरीघाट में कटान का खतरा बढ़ा

Thu, 27 Aug 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The Saryu is receding, but the risk of erosion has increased at Dohrighat.
दोहरीघाट में नदी से कटान रोकने के लिए नदी में वोल्डर डालते मजदूर। संवाद
दोहरीघाट। सरयू का जलस्तर भले ही घटने लगा हो, लेकिन नदी का कटान तटवर्ती इलाकों के लिए नई चिंता बनता जा रहा है। जलस्तर में कमी के साथ नदी का रुख किनारों की ओर होने से दोहरीघाट कस्बे की ऐतिहासिक धरोहरों और आबादी पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

गत सोमवार को नगर की सुरक्षा के लिए गौरीशंकर घाट से खाकी बाबा की कुटी तक रखा गया करीब 15 मीटर लंबा बोल्डर नदी में समा गया था। अब सिंचाई विभाग जियो बैग और एसी सैंडबैग तकनीक के सहारे कटान रोकने की कोशिश में जुटा है। बुधवार को पिछले 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर 69.80 मीटर रहा, जबकि मंगलवार को यह 70 मीटर था। नदी का खतरा बिंदु 69.90 मीटर निर्धारित है। इस तरह बुधवार को नदी खतरा बिंदु से 10 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी।
विज्ञापन

सरयू के कटान का दायरा बढ़ने से मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद और हनुमान मंदिर समेत तटवर्ती क्षेत्रों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। नदी के रुख को देखते हुए तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed