फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The recruitment examination for Government Inter College lecturers will be held at 10 centers in the district today.

Mau News: जिले के आज 10 केंद्रों पर होगी राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

Sun, 14 Jun 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The recruitment examination for Government Inter College lecturers will be held at 10 centers in the district today.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियां शनिवार को पूरी हो गईं। परीक्षा रविवार को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक सीटिंग प्लान लगाने में व्यस्त रहे। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की कड़ी जांच-पड़ताल के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्रों को 10 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा में 4315 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-2025 को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी। प्रशासन की ओर से चार सहायक केंद्र व्यवस्थापक, चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा चार सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व रखा गया है। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी।
परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा, जबकि परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार सुबह 8:45 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस समेत किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और प्रतिबंधित वस्तुओं को केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन केंद्रों पर होगी भर्ती परीक्षा
मुस्लिम इंटर कॉलेज, मऊ
डीएवी इंटर कॉलेज, मऊ
डीसीएसके पीजी कॉलेज, मऊ (ब्लॉक-ए)
सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज, मऊ
नेशनल इंटर कॉलेज, अदरी-इंदारा
सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज, हलधरपुर
भदांव इंटर कॉलेज, थलईपुर
डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, मऊ
दधिवल इंटर कॉलेज, रैनी, मऊ
डीसीएसके पीजी कॉलेज, मऊ (ब्लॉक-बी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed