फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The people sitting on the protest did not take the notice of the SDM, submitted a memorandum to the Cabinet Minister

Mau News: धरने पर बैठे लोगों ने नहीं लिया एसडीएम का नोटिस, कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sat, 31 Jan 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The people sitting on the protest did not take the notice of the SDM, submitted a memorandum to the Cabinet Minister
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील गेट के बाहर गोंड जाति का प्रमाणपत्र जारी करने की मांग लेकर धरने पर बैठे लोगों ने शनिवार को एसडीएम की नोटिस लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन

कुछ देर वहां से गुजर रहे उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री एके शर्मा का काफिला रोककर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से बात करने और उचित कार्रवाई की आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने धरना समाप्त करने को कहा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बिना प्रमाणपत्र जारी किए उठने से इनकार कर दिया। बीते 29 जनवरी से 100 से अधिक छात्र छात्राएं, महिला और पुरुष तहसील परिसर के बाहर मऊ-आजमगढ़ मार्ग के किनारे धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को उप जिलाधिकारी ने कर्मचारियों के माध्यम से धरनास्थल पर टीम भेजकर धरना धरना समाप्त करने और तहसीलदार को जांच कर गोंड जाति के वास्तविक लोगों को प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश पत्र भेजा।
धरना पर बैठे लोगों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। धरना पर बैठे मुस्कान, अनुष्का, प्रमोद ,सुनीता, अमोद कुमार, रामचरण, संतोष, रामजीत, रितु, शुभम, कृपाल, प्रदीप, रोहित, आंचल, रूपेश, आदर्श, सुरेंद्र, अरविंद, बबलू, चंदन आदि लोगों ने कहा कि प्रशासन उनके साथ में इंसाफ नहीं कर रहा है।

केवल जांच कर प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में तीन बार लिखित आश्वासन दिया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मऊ जनपद में इसके पहले कई सालों तक गोंड को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाता रहा है। अब प्रशासन के समक्ष कौन सी मजबूरी है, कि जाति प्रमाणपत्र बनाने में आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed