फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The maximum temperature rose by one degree in 24 hours, reaching 43 degrees.

Mau News: 24 घंटे में एक डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, 43 डिग्री पहुंचा पारा

Sat, 25 Apr 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature rose by one degree in 24 hours, reaching 43 degrees.
जिले में तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लगातार छह दिनों तक तापमान स्थिर रहने के बाद सातवें दिन शनिवार को 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह दस बजे के बाद ही आसमान से मानो आग बरसने लगती है, जिसके कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। हर 15 मिनट पर बिजली ट्रिपिंग होने के चलते लोगों के लिए दिन बिताना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। सुबह आठ बजे से ही धूप सहन नहीं हो पा रही थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप की तीव्रता बढ़ती गई और दोपहर होते-होते हालात असहनीय हो गए। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति रही। जो लोग बाहर निकले, वे चेहरा ढंककर ही निकलते देखे गए। इस भीषण गर्मी में एसी और कूलर की हवा भी ठंडी नहीं लग रही है। पानी स्वतः ही गरम हो रहा है। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है।
घरों और दुकानों पर लोग कूलर और पंखे के नीचे बैठकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते रहे। बिजली की आंख-मिचौली से भी लोग परेशान रहे। हर 15 मिनट पर बिजली की ट्रिपिंग होने से लोगों को बार-बार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
उधर, लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते चिकित्सकों ने लोगों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है। इस मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आर्द्रता 18 प्रतिशत रही और 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। खासकर छोटे बच्चों को धूप में बाहर भेजने से बचें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं। मौसमी फल और पानी से भरपूर सब्जियों का सेवन भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed