{"_id":"697126269f763f0e570bb426","slug":"the-district-magistrate-expressed-displeasure-over-the-low-rate-of-institutional-deliveries-mau-news-c-295-1-mau1002-139696-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संस्थागत प्रसव कम होने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संस्थागत प्रसव कम होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान संस्थागत प्रसव कम मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम ने ओपीडी, आईपीडी, एफआरयू, आरबीएसके, दृष्टिहीनता निवारण, एम्बुलेंस सेवाएं, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, ई-कवच, आभा आईडी प्रगति, जननी सुरक्षा योजना भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय नगर माह दिसंबर माह के संस्थागत प्रसवों की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एमओवाईसी को सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि अभियान चलाकर अंत्योदय कार्ड धारक एवं 70 वर्ष की आयु पूरा करने वालों का आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर जारी करें।
विज्ञापन
कहा कि टीकाकरण से कोई बच्चा छूटने ना पाए। 102 और 108 एम्बुलेंस का फिटनेस सही होना चाहिए। चिकित्सा अधीक्षकों को हेल्थ वेलनेस सेंटरों की क्रियाशीलता का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीके यादव ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की फीडिंग ई कवच पोर्टल पर एएनएम द्वारा किया जाएगा। बताया कि टीकाकरण के लिए माह अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 तक का लक्ष्य 40300 है।
अप्रैल से लेकर दिसंबर 2025 तक 38177 लोगों को टीका लगाया गया है, जो उपलब्धि का 94.73 प्रतिशत है। बैठक के दौरान सीएमओ डा. संजय गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, सभी चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।