फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students accused of kidnapping arrested

छात्र का अपहरण करने का मुख्य आरोपी बंदी

Thu, 23 Jun 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
 सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बकवल में किराए के मकान में रहकर छात्र का अपहरण करने वाला मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कहीं भागने के फिराक में था। मुख्य आरोपी का साथी 19 जून को घटना के दिन ही रोडवेज बस से गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उन्होंने फिरौती के लिए छात्र का अपहरण किया था। आरोपी ने बताया कि फिरौती नहीं मिलने पर वे छात्र की हत्या कर देते। पुलिस ने मुख्य आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन



बता दें कि सरालखंसी थाना क्षेत्र के बकवल गांव निवासी कृष्णानंद यादव(12) पुत्र लल्लन यादव नगर के एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। कृष्णानंद के घर के बगल में पिछले छह माह से बिहार का सुमित मिश्रा किराए के मकान में रहने था। इसी बीच सुमित ने कृष्णानंद से दोस्ती कर ली।  19 जून को शनिवार को सुमित ने अपने गांव के ही एक दोस्त अवनीश चौबे को अपने घर बुलाया। उसी रात सुमित ने कृष्णानंद को अपने घर बुलाया और उसे कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया। अवनीश कृष्णानंद को बाइक से बाजार घुमाने के बहाने रोडवेज ले आया। रास्ते में कृष्णानंद को नींद आने लगी। रोडवेज पहुंचने पर अवनीश ने उसे बस में बैठाया और बिहार ले जाने लगा।
विज्ञापन


इस बीच यात्रियों को उस पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कोपागंज में रुकवाकर आरोपी को बच्चे के साथ पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक अवनीश चौबे पुत्र बलिराम  निवासी रहटौंवा थाना दरौली जनपद सिवान बिहार का निकला। जबकि दूसरा आरोपी उसी दिन से फरार हो गया। गुरुवार को सरायलखंसी पुलिस ने सुमित को भी गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने बताया कि बच्चे के अपहरण की सूचना पर एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।  दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed