फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Snails damaging vegetables and fruit-bearing plants

Mau News: सब्जियों, फलदार पौधों को नुकसान पहुंचा रहे घोंघे

Mon, 28 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Snails damaging vegetables and fruit-bearing plants
फूलपुर तहसील के आंधीपुर गांव में बड़े आकार के घोंघों के प्रकोप से ग्रामीण परेशान हैं। राजभर और अनुसूचित बस्ती में इनका फैलाव खेतों से लेकर घरों और पोखरी तक हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ये सब्जियों, फलदार पौधों और अन्य वनस्पतियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शाम और रात में इनकी संख्या अधिक दिखाई देती है।
ग्रामीणों के अनुसार करीब छह वर्ष पहले गांव का एक परिवार हरिद्वार से दो जीवों को शंख समझकर घर ले आया था। उन्हें मंदिर में रखा गया लेकिन कुछ समय बाद दोनों गायब हो गए। इसके बाद गांव में धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई। ग्रामीण अब इनकी संख्या लाखों में होने का दावा कर रहे हैं। सिमिरता देवी ने बताया कि घोंघे अब घरों के अंदर तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रमाशंकर राजभर के अनुसार पपीता और सब्जियों के पौधे नष्ट हो रहे हैं। दलसिंगार ने बताया कि लौकी, कोहड़ा और करैला की लताओं को भी नुकसान पहुंच रहा है। बाल किशुन ने बताया कि पहले कुछ हिस्सों में समस्या थी, अब अधिकांश बस्तियां प्रभावित हैं। प्रधान प्रतिनिधि सियाराम राजभर ने बताया कि ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी दी है। मौसम सामान्य होने पर ब्लॉक और उच्चाधिकारियों को लिखित सूचना दी जाएगी। ग्रामीणों ने मौके पर जांच कर घोंघे की प्रजाति की पहचान और नियंत्रण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा के वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताए गए लक्षण जायंट अफ्रीकन स्नेल से मिलते हैं, हालांकि प्रजाति की पुष्टि विशेषज्ञ जांच के बाद ही होगी।

उन्होंने घोंघों को नंगे हाथों से न पकड़ने, खेत की सफाई रखने और अंडों समेत घोंघों की नियमित निगरानी की सलाह दी। अधिक प्रकोप होने पर कृषि विभाग की सलाह से अनुशंसित मोलस्कीसाइड का प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed