{"_id":"68432fa3af0a37b8d709af97","slug":"settle-cases-pending-for-five-years-by-june-divisional-commissioner-mau-news-c-295-1-svns1028-128930-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल से लंबित वाद जून तक निपटाएं : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल से लंबित वाद जून तक निपटाएं : मंडलायुक्त
विज्ञापन
मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति, विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई।
मंडलायुक्त ने पीठासीन अधिकारियों को पांच वर्ष से वादों का निस्तारण जून तक करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने समस्त पीठासीन अधिकारियों को नियमित कोर्ट में बैठने और वकीलों से सामंजस्य कर वादों का यथाशीघ्र निस्तारण कराने को कहा। इसके बाद
मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की बायोमेट्रिक उपस्थिति कराने को कहा। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया। पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को सफाई कर्मियों के तैनाती स्थलों पर रहकर कार्य करने तथा छुट्टियों के बाद विद्यालयों की साफ सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ ही साथ अध्यापकों की भी प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी पात्रों को योजना का लाभ दिलाने को कहा। नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को देखते हुए उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की सराहना की। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों से टीम भावना से कार्य करने कहा। बकरीद पर नई परंपरा प्रारंभ न करने, सार्वजनिक स्थलों पर पशुओं का वध रोकने और प्रतिबंधित पशुओं के वध पर भी रोक लगाने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलामरन जी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह उपस्थित रहे।