फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seeing the garland in the bride's hand, the bridegroom got upset, the marriage was postponed due to uproar

Mau News: दुल्हन के हाथ में माला देखकर बिदका दूल्हा, हंगामे के शादी टली

Mon, 13 Mar 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Seeing the garland in the bride's hand, the bridegroom got upset, the marriage was postponed due to uproar
थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा में रविवार की रात जयमाल से पहले दुल्हन के हाथ में वरमाला देखकर दूल्हा आक्रामक हो गया। युवक को आक्रोशित देखकर जयमाल रोककर दोनों परिवारों ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माना। लड़की और उसके परिवार के सदस्यों ने शादी से मना करते हुए बरात लौटा दी। जानकारी के अनुसार कोपागंज के दोस्तपुरा में रविवार की देर शाम आजमगढ़ जिले के भातिम पारा से बरात पहुंची। रात करीब 10 बजे जयमाल का कार्यक्रम हो रहा था। तभी दुल्हन के हाथ में माला देखकर दूल्हा चिढ़ने लगा और स्टेज से उतर गया। लड़की के घर वालों ने लड़के को किसी बात पर नाराज जान कर उसे समझना चाहा लेकिन वह कुछ बोल नही रहा था।
विज्ञापन

थक-हार कर दो घंटे बाद पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस द्वारा लड़के को समझाने पर वह उल्टी-सीधी हरकत करते हुए पुलिस और सभी बरातियों को अपशब्द कहने लगा। लड़की के पिता ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने लड़के और लड़की के भाई और बहनोई को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed