फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SDM appeals to advocates to start judicial work

Mau News: एसडीएम ने अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य शुरू करने की अपील

Sat, 03 Dec 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
SDM appeals to advocates to start judicial work
मधुबन। एसडीएम के खिलाफ तहसील बार मधुबन के अधिवक्ताओं का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने अदालतों का कार्य बहिष्कार करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए बार के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि उपजिलाधिकारी द्वारा मुकदमे की फाइलों को अनावश्यक लंबित किया जा रहा है। इससे न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मंत्री अविनाश मल्ल ने अधिवक्ताओं की समस्याओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस दौरान धनंजय पांडेय, अरुण कुमार तिवारी, तारिक जमील, पारस यादव, संजय यादव, सत्यराम यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार के दौरान अधिवक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उनको याद किया। इस अवसर पर अखिलेश पांडेय, संतोष पांडेय, संतोष तिवारी, प्रदीप मिश्रा, कृष्णमुरारी सिंह, सुरेश प्रसाद, शिवानंद मौर्य, राणा प्रताप सिंह आदि शामिल रहें ।

एसडीएम ने अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य शुरू करने की अपील
मऊ। उप जिलाधिकारी मधुबन मनोज तिवारी ने अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य शुरू करने की अपील की। कह कि बार-बार कार्य बहिष्कार प्रस्ताव से न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। वादकारियों को पैरवी करने के लिए व्यर्थ की भाग दौड़ करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच जो समस्या है, उसे बातचीत के माध्यम से सुलझाया जा सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed