फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saurmi and Saumya won silver medals in the state-level badminton tournament.

Mau News: सौरमी और सौम्या ने प्रदेशीय बैडमिंटन में जीते रजत पदक

Mon, 28 Sep 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Saurmi and Saumya won silver medals in the state-level badminton tournament.
सौरमी और सौम्या को सम्मानित करते एसके सत्येन और अन्य। स्रोत-आयोजक
जिले की दो युवा शटलर सौरमी सिंह और सौम्या सिंह ने बरेली में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीते हैं। इस उपलब्धि के साथ ही दोनों खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिसंबर 2026 में बरेली में ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के तत्वावधान में हुई। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। 14 वर्षीय सौरमी सिंह, जो अग्रसेन इंटर कॉलेज आजमगढ़ की कक्षा 6 की छात्रा हैं, ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की टीम स्पर्धा में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया और रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

17 वर्षीय सौम्या सिंह, मॉडर्न पंकज इंटर कॉलेज डोडोपुर निजामाबाद में कक्षा 11 की छात्रा हैं। उन्होंने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के व्यक्तिगत मुकाबले में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। सौम्या ने फाइनल में जगह बनाई और रजत पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता से आजमगढ़ मंडल और उनके स्कूलों का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरमी और सौम्या की इस कामयाबी पर उन्हें बधाई मिली है। आइडियल बुलडोजर के महानिदेशक एसके सत्येन, निदेशक नितिन श्रीवास्तव और वित्तीय सलाहकार ओम श्रीवास्तव ने सौरमी सिंह को 10000 रुपये नकद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश सिंह, अजेंद्र राय, सुनील दत्त विश्वकर्मा, राकेश सिंह, स्रोत सिंह, सत्येंद्र उपाध्याय, राष्ट्रधर्म सिंह और पुनीत राय आदि उपस्थित थे। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ राजेश कुमार आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार और प्रधानाचार्या डॉ प्रियंका सोनी ने भी दोनों बेटियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed