फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rules are being broken fiercely even in the month of traffic, no action is being taken

यातायात माह में भी जमकर तोड़े जा रहे नियम, नहीं हो रही कार्रवाई

Tue, 16 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rules are being broken fiercely even in the month of traffic, no action is being taken
जनपद में नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी सामान्य दिनों की तरह ही वाहन चालकों की तरफ से बेखौफ होकर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। बाइक सवार बिना हेलमेट के वाहनों से फर्राटा भर रहे हैं, जबकि सवारी वाहन मानक से अधिक सवारी भरकर वाहन चला रहे हैं। इतना ही नहीं रश ड्राइविंग के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। लेकिन इसके बाद भी उनपर नकेल नहीं कसी जा रही है।
विज्ञापन

नवंबर माह में 30 दिनों तक यातायात माह मनाया जाता है। एक माह तक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का काम किया जाता है। शहर के प्रमुख तिराहों और चौराहों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाने के साथ लोगों को जागरूक किया जाना है। ताकि लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों को समझाया जा सके। लेकिन इसके बाद भी इसका असर होता नहीं दिख रहा है। दो पहिया वाहन चालक बिना रोकटोक के तीन सवारी फर्राटा भर रहे हैं। वहीं सवारी वाहनों के पीछे लटककर लोग यात्रा कर रहे हैं। नियमों की अनदेखी के कारण लोगों की जान पर बन आ रही है। वहीं यातायात विभाग महज यातायात माह में खाना पूर्ति में लगा है। तिराहों-चौराहों पर पुलिस के जवानों के सामने से ही वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए बेखौफ निकल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed