फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   road accident in mau four youth of azamgarh riding on bike over spedd DCm hit them one person killed

बाइक पर सवार थे 4 युवक: ओवरटेक के दौरान बेकाबू डीसीएम ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 01 Nov 2021 06:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 Nov 2021 06:44 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर निवासी अहमद (18) अपने तीन रिश्तेदारों के अपनी बाइक से दोहरीघाट रोडवेज ले जा रहा था। रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने ओवरटेक के प्रयास में बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अहमद की मौत हो गई। 

विज्ञापन
road accident in mau four youth of azamgarh  riding on bike over spedd DCm hit them one person killed
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले में सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक  मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। बेकाबू डीसीएम चालक ने ओवरटेक के दौरान बाइक में टक्कर मारी थी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास की है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इधर, हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के जीयनपुर निवासी अहमद रजा (18) पुत्र अब्दुल वहीद अपने साथी गुलाम रजा (19) के  साथ गोरखपुर से आए अपने रिश्तेदार मोहम्मद जमीर (19) पुत्र जलालुद्दीन और महफूज (18) को एक बाइक पर बैठाकर सोमवार की दोपहर एक बजे दोहरीघाट रोडवेज की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा ट्रक की चपेट में आई, मौत के बाद आक्रोशित हुए लोग

अभी वह दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने ओवरटेक के प्रयास में बाइक में टक्कर मार दी और मौके से निकल भागा।  डीसीएम की टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में मौके पर ही अहमद रजा पुत्र अब्दुल वहीद की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गुलाम रजा,जमीर और महफूज गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों से दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची  पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने तीनों घायलों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ फरार डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed