फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Quarantine Center

क्वारंटीन सेंटर में अधपका खाना खाकर युवक बीमार

Wed, 13 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Quarantine Center
बढुआगोदाम। नगर के क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन हुआ एकयुवक बुधवार को तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। युवक का आरोप था कि क्वारंटीन सेंटर में मिल रहे अधपके खाने से उसका पेट खराब हो गया था। दूसरी तरफ तहसीलदार ने युवक के इस आरोप को गलत बताया। जिले के घोसी तहसील के अमिला निवासी बसंत एक सप्ताह पहले दिल्ली से जिले में लौटा था। प्रशासन ने नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा क्वारंटीन सेंटर में उसे क्वारंटीन किया था। बुधवार की दोपहर एक बजे पेट में दर्द होने पर वह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा। युवक का आरोप था कि क्वारंटीन सेंटर में भोजन देने में लापरवाही बरती जा रही है। बीते कई दिनों से अधपका भोजन खाने से उसकी तबियत खराब हो गई। जिसके चलते उसे अस्पताल आना पड़ा। उधर, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि युवक का आरोप गलत है। क्वारंटीन सेंटर में वर्तमान में 132 लोग क्वारंटीन किए गए है। लेकिन किसी ने भी भोजन देने में लापरवाही का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed