फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police encounter in mau Rs 25 thousand rewarded criminal injured due to bullet shot

Mau: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को लगी गोली, अंधेरे का फायदा उठाकर एक फरार

Thu, 27 Apr 2023 09:31 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Apr 2023 09:31 AM IST
सार

मऊ जिले के  रानीपुर क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Police encounter in mau Rs 25 thousand rewarded criminal injured due to bullet  shot
पैर में गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के रानीपुर क्षेत्र के असलपुर पुलिया के पास बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान अरुण राजभर उर्फ डाढी के रूप में हुई है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि रानीपुर थाना के पड़री गांव के पास बुधवार को एक लूट हुई थी। इसमें मिर्जापुर गांव निवासी अरुण राजभर उर्फ डाढी पुत्र राजेश का नाम आया। बताया कि अरुण एक शातिर अपराधी है। उसपर 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन


लूट मामले में अरुण का नाम आने के बाद बुधवार रात अजीत दुबे चौकी इंचार्ज काझा अपनी टीम के साथ पड़री सड़क मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। दोनों ने गमछे से मुंह बांध रखा था। पीछा करने पर बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंकते हुए पड़री की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में प्रेमी-प्रेमिका ने की जान देने की कोशिश, दोनों की उम्र 18 से कम

पुलिस जीप पर लगी गोली

सूचना मिलने पर रानीपुर थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अमित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश पड़री से असलपुर की तरफ भाग रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दो तरफ से घेराबंदी की। बदमाश दोनों तरफ से पुलिस से घिरा देख फायरिंग करते हुए भागने लगे। एक गोली पुलिस की जीप पर भी लगी। 

जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसके हाथ से पिस्टल गिर गई। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश अरुण के कब्जे से एक पिस्टल बरामद किया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी रानीपुर पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed