फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lover girlfriend tried to sucide in Varanasi after family refuse for marriage

साथ जी नहीं सकते, साथ मरना कबूल: वाराणसी में प्रेमी-प्रेमिका ने की जान देने की कोशिश, दोनों की उम्र 18 से कम

Wed, 26 Apr 2023 08:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 26 Apr 2023 08:15 PM IST
सार

वाराणसी के एक गांव निवासी  17 वर्षीय किशोर और 15 साल की किशोरी एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। दोनों के परिजनों ने शादी से इंकारी किया तो प्रेमी जोड़े ने खौफनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन
lover girlfriend tried to sucide in Varanasi after family refuse for marriage
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका अपने प्यार को मनचाहे मुकाम तक नहीं पहुंचा सके तो उन्होंने सिंदूर का घोल पीकर जान देने की कोशिश की। दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन


कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव का 17 वर्षीय किशोर और 15 साल की किशोरी एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन उनके परिजन इसके लिए तैयार नहीं है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात किशोरी को लेकर किशोर अपने घर चला आया था।

विज्ञापन

थाने में हुई थी पंचायत

इसकी जानकारी मिलने पर किशोर के परिजनों ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद किशोर और किशोरी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों को लेकर कपसेठी थाने गई और उन्हें समझाया। इसके बाद किशोर और किशोरी अपने घर चले गए। देर रात दोनों फिर मिले और जान देने की नीयत से सिंदूर का घोल बना कर पी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दो सगी बहनें एक ही युवक को बता रहीं खुद का पति, वजह जानकर हैरत में पड़ जाएंगे

दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल दोनों अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed