{"_id":"6ab978f2c0e56fd47d05f5e3","slug":"people-were-administered-an-oath-to-conserve-rivers-at-durvasa-dham-mau-news-c-258-1-azm1021-157862-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दुर्वासा धाम में लोगों को नदियों के संरक्षण की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दुर्वासा धाम में लोगों को नदियों के संरक्षण की शपथ दिलाई
विज्ञापन
विश्व नदी दिवस पर दुर्वासा में तमसा-मंजूषा संगम तट पर पूजन करते हुए। स्रोत-आयोजक
दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजूषा के संगम तट पर रविवार को गंगा समग्र की ओर से विश्व नदी दिवस मनाया गया।
श्री श्री 108 दुर्वासा महामंडलेश्वर शुभम दास महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी पूजन और आरती कराई। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नदियों को जलस्रोत ही नहीं, बल्कि मां और देवी का दर्जा दिया गया है।
गंगा समग्र आर्यमगढ़ के विभाग संरक्षक सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने लोगों को नदियों के संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने जिला प्रशासन से नदियों की सफाई और पुनरुद्धार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। गोरक्ष प्रांत के सह-संयोजक अजय कुमार राय ने बताया कि पौराणिक तमसा नदी के संरक्षण और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 29 अक्तूबर से दुर्वासा धाम से तमसा बचाओ यात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने लोगों से नदी में कूड़ा-कचरा और सिंगल यूज प्लास्टिक न डालने की अपील की। संचालन फूलपुर संयोजक रासबिहारी सिंह ने किया। अंत में सह-संयोजक बलराम तिवारी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर जिला संयोजक महंत संजय कुमार पांडेय, हाकिम बाबा, दुर्वेश्वरानंद महाराज, ओमप्रकाश यादव, नीरज गिरि, कुलबुल सिंह, श्रीनिवास राय आदि मौजूद रहे।