{"_id":"6a99c49c75215503d90cfbfa","slug":"pda-traders-divisional-conference-to-be-held-on-september-6-mau-news-c-295-1-mau1001-151374-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 6 सितंबर को होगा पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 6 सितंबर को होगा पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। आजमगढ़ मंडल का पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन 6 सितंबर को मऊ में आयोजित होगा। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया और मऊ जिलाध्यक्ष शिवम कुमार सोनी ने संयुक्त बैठक कर इसकी जानकारी दी। बताया कि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
अभिषेक मद्धेशिया ने बताया कि आजमगढ़, मऊ और बलिया जनपदों से बड़ी संख्या में व्यापारी और वैश्य समाज के लोग सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं, उनके अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को मजबूती से उठाना है।
उन्होंने कहा कि पीडीए के सिद्धांतों के तहत व्यापारी समाज को संगठित कर उनकी आवाज को सशक्त करना मुख्य लक्ष्य है। मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल होंगे।
विज्ञापन
वहीं, शिवम कुमार सोनी ने बताया कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिक व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मंडल के तीनों जनपदों में लगातार बैठकें और जनसंपर्क किए जा रहे हैं।
प्रेस वार्ता के माध्यम से आजमगढ़ मंडल के व्यापारी भाइयों, वैश्य समाज तथा समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। इसका उद्देश्य सम्मेलन को सफल बनाना है।