94.16 फीसदी अंक पाकर नेहा बनीं टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसीक्रम में सुभागी देवी इंटर कालेज की पूनम पटेल 93.66 प्रतिशत नंबर प्राप्त करके दूसरे पायदान पर रहीं। नेहा की तरह पूनम भी आफिसर बनना चाहती हैं। सुभागी इंटर कालेज की आकांक्षा शर्मा 93.33 प्रतिशत नंबर प्राप्त करके तीसरे पायदान पर रहीं। आकांक्षा इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसीक्रम 93 फीसदी अंक प्राप्त करके चौथे पायदान पर रही निशा वैज्ञानिक बनने का सपना संजो रही।
दीपदेव इंटर कालेज हलधरपुर की श्वेता सिंह ने 92.66 अंक अर्जित कर इंजीनियर बनने का लक्ष्य तय किया है। सुभागी देवी इंटर कालेज मधुबन की छात्रा शालिनी मल्ल प्रतिशत 92.33 प्रतिशत अंक अर्जित करके पांचवा स्थान प्राप्त की। इसीक्रम में संत कबीर इंटरकालेज चचाईपार का छात्र मयंक यादव 92.3 प्रतिशत अंक अर्जित कर डाक्टर बनने का ख्वाब संजोया है।
संत कबीर इंटरकालेज चचाईपार का छात्र नीतीश मौर्य 92.3 प्रतिशत अंक पाकर डाक्टर बनना चाहता है। इसीक्रम में दीपदेव इंटर कालेज हलधरपुर की छात्रा अर्शिता श्रीवास्तव ने 91.33 प्रतिशत अंक तथा अमृतांजली ने 90.55 प्रतिशत अंक हासिल किया।