{"_id":"6ab969d536dd181fc809e81e","slug":"natures-unique-watch-torrential-rain-halts-the-pace-of-crime-for-24-hours-zero-firs-registered-across-12-police-stations-mau-news-c-295-1-mau1002-152674-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदरत का अनोखा पहरा: मूसलाधार बारिश ने 24 घंटे थामी अपराध की रफ्तार, 12 थानों में शून्य रही एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरत का अनोखा पहरा: मूसलाधार बारिश ने 24 घंटे थामी अपराध की रफ्तार, 12 थानों में शून्य रही एफआईआर
विज्ञापन
मऊ। शुक्रवार रात से शनिवार रात तक हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जहां आम जनजीवन की रफ्तार थाम दी, वहीं अपराधियों के कदम भी घरों में रोक दिए। कुदरत के इस कड़े पहरे का असर ऐसा रहा कि लोग पूरे दिन घरों में कैद रहे, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिले के 12 थानों की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को पूरे दिन किसी भी थाने में एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। अपराध का ग्राफ शून्य पर लाकर कुदरत ने पुलिस को एक दिन का अनूठा वीकेंड ऑफ दे दिया।
हर दिन सभी थानों को मिलाकर कम से कम 10 प्राथमिकी दर्ज हो जाती है। शनिवार का दिन पुलिस रिकॉर्ड के लिए बेहद ऐतिहासिक रहा। आमतौर पर मारपीट, चोरी और विवादों से जुड़ी शिकायतों से व्यस्त रहने वाले थानों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
हालांकि, मधुबन और रामपुर थाने में कुछ फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मधुबन थाने में पांच और रामपुर थाने में तीन लोग पहुंचे। खास बात यह रही कि इनमें से किसी की शिकायत आपराधिक घटना या मारपीट से जुड़ी नहीं थी। सभी मामले जमीन और राजस्व से संबंधित थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसी बारिश पहले कम ही देखी है।
विज्ञापन
मधुबन के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता और रामपुर के थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज ने बताया कि राजस्व से जुड़े मामलों में फरियादियों को संबंधित क्षेत्र के लेखपाल से संपर्क करने और नियमानुसार कार्रवाई कराने की सलाह दी गई। इस तरह जिले के किसी भी थाने में शनिवार को आपराधिक घटना से संबंधित एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।
जिले के 12 थाने
कोतवाली मऊ, दक्षिण टोला, सरायलखंसी, मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर, चिरैयाकोट, हलधरपुर, कोपागंज, घोसी, दोहरीघाट, मधुबन, रामपुर
शनिवार को मौसम से जनजीवन बेहाल रहा, लेकिन सकारात्मकता ये रही कि शनिवार को जिले के किसी भी थाने पर अपराध से जुड़ी शिकायतें नहीं आईं। दो थानों में आठ फरियादी आए थे, लेकिन वो जमीन का विवाद था। शनिवार को कहीं भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। हालांकि पुराने मामलों में कार्रवाई की गई है। - कमलेश बहादुर, एसपी, मऊ