{"_id":"687002d85aaa3b3cf000953a","slug":"national-highway-29-will-be-one-way-every-monday-mau-news-c-295-1-mau1001-130420-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हर सोमवार को वन-वे होगा नेशनल हाईवे-29","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हर सोमवार को वन-वे होगा नेशनल हाईवे-29
विज्ञापन
बढ़ुआगोदाम/पिपरीडीह। सावन की तैयारियों के लिए मऊ और गाजीपुर पुलिस की संयुक्त बैठक गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के मटेहू चौकी में आयोजित की। बैठक में सावन मेंे हर सोमवार को नेशलन हाईवे-29 को वन वे करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मऊ पुलिस से सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय तो गाजीपुर के कासिमाबाद सीओ अनिलचंद्र तिवारी की अध्यक्षता में सरायलंखसी और मरदह थाना प्रभारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि सावन माह को लेकर पुलिस प्रशासन ने जिले में डायवर्ट, चेकिंग अभियान के साथ प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसीक्रम में बृहस्पतिवार को गाजीपुर पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले साल महाहरधाम पर हाईटेंशन तार जैसी घटना को पुनरावृत्ति रोकने के साथ यातायात व्यवस्था और सुरक्षा वथ्वस्था को लेकर दोनों जिलों के सीमा पर बने सरायलंखसी और मरदह थाना के पुलिसकर्मियों से रणनीति तैयार की गई। बताया कि हर सोमवार को राष्ट्रीय राज्यमार्ग-29 की एक लेन को सुरक्षित रखा जाएगा। बताया कि इस दौरान यातायात को लेकर दोनों थानों के पुलिसकर्मियों ने नंबर एक दूसरे से साझा किया, जिससे जरूरत पड़ने पर एक दूसरे से संपर्क किया जा सकें। बताया कि सावन मेला में सुरक्षा द़ृष्टि से दोनों थानों ने अपने अपने स्तर पर एक टीम क्यूआरटी के तर्ज पर गठन करने की योजना भी बताई।
सावन आज से, मंदिरों में भक्त करेंगे जलाभिषेक
मऊ। सावन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस माह में चार सोमवार होंगे। सावन भर नगर सहित जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में गहमागहमी रहेगी। शिव मंदिरों में साफ सफाई और मंदिरों को सजाने संवारने की तैयारी पूरी हो गई। भक्त शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। सावन में नगर में पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर श्रद्धालुओं का रेला लगेगा, लेकिन शिव मंदिरों की साफ सफाई सहित अन्य तैयारियां बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। सावन को शिवार्चन, उपवास और पूजन का महीना माना जाता है। यह भगवान शिव के त्याग, आशीर्वाद और पशुपति रूप में आनंद का उत्सव है। इस बार शुक्रवार को सावन का शुभारंभ हो रहा है। इस माह में चार सोमवार होंगे। इस संबंध में मुहम्मदाबादगोहना कस्बा निवासी पं. विरेंद्र शुक्ल का कहना है कि सावन माह शिवार्चन के लिए सर्वोत्तम है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण में ही समुद्र मंथन हुआ था।
विज्ञापन
इस दौरान निकले विष का पान भगवान शिव ने किया था। इस विष के प्रभाव को शांत करने के लिए सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है। सावन का महीना हरियाली और जीवन का प्रतीक है। चालीसा के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से पापों से मुक्ति मिलती है। इसी मान्यता के तहत सावन में नगर सहित जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालु वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।