फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Murder case thrown for murder, two arrested

हत्या कर फेंके गए शव मामले का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Murder case thrown for murder, two arrested
मऊ/घोसी। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव के पास सोमवार को सड़क किनारे हत्या कर फेंके गए शव के मामले का घोसी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। इसमें एक गाजीपुर और दूसरा घोसी कोतवाली का रहने वाला है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन

रैनी के पास 30 नवंबर को युवक की लाश पाई गई थी। उसकी पहचान अरुण मजूमदार निवासी घोसी कोतवाली के बड़ागांव के रूप में हुई थी। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए दो टीम बनाई थीं। अरुण की पुत्री के बयान के आधार पर बड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग निवासी संजीत गोड़ एवं उसके ममेरे भाई गाजीपुर जिले के भांवरकोल के डगौली निवासी सोमारू गोंड़ को घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर हड़हुआ से शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग का है। पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने बताया कि अरुण को इन दोनों ने चीनी मिल के पीछे 29 नवंबर की शाम को बुलाया और गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। फिर अरुण का शव कार से रैनी गांव के पास झाड़ियों में फेंक आए। अरुण के पुत्र राज मजूमदार ने जान से मारने व अपहरण की धमकी देने का आरोप लगाते हुए संजीत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल कुमुद शेखर सिंह का कहना था कि हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया। घटना का कारण प्रेम प्रसंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed