फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MLC seat , the question of the reputation of SP

एमएलसी सीट, सपा की प्रतिष्ठा का सवाल

Sun, 28 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 28 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
MLC seat , the question of the reputation of SP
 सपा की पालिका कम्युनिटी हाल में हुई बैठक में रविवार को स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की गई।  बैठक में पंचायत और निकाय के जनप्रतिनिधियों के साथ ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान चुनाव के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि यह चुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार जब से बनी है तब से पंचायतों में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है। इसे प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी बखूबी समझ रहे हैं। स्थानीय प्राधिकरण के चुनाव में पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।
विज्ञापन



एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि सपा का प्रत्याशी ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करे। इसके लिए वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जी जान से लगे हुए हैं। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता मतदाताओं के सीधे संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके लिए विधानसभावार जिम्मेदारी भी सौंपी जा चुकी है। चुनाव में मतदाताओं को वोट दिलाने की जिम्मेदारी सभी सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed