{"_id":"60f061ea8ebc3ef9f8426b92","slug":"mau-the-head-was-shot-in-the-marriage-ceremony-two-accused-including-the-girl-s-uncle-arrested-mau-news-vns6006242164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊः शादी की खुन्नस में प्रधान को मारी थी गोली, युवती के चाचा समेत दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः शादी की खुन्नस में प्रधान को मारी थी गोली, युवती के चाचा समेत दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़हा पट्टी गांव के प्रधान बृजराज निषाद पर हुए जानलेवा हमले के मामले का खुलासा कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कर दिया। पुलिस ने पट्टी बार्डर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रधान ने हमलावर की भतीजी की शादी गांव के ही एक युवक से कराने में सहयोग किया था। शादी के बाद प्रधान और युवती के मायके वालों से अनबन चल रही थी। इसी से नाराज होकर युवती के चाचा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रधान को गोली मार दी थी।
कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया कि प्रधान बृजराज 30 जून को घर से वलीदपुर बाजार गए थे। बाजार से जब वे घर लौट रहे थे तो इसी बीच रास्ते में उन्हें बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बृजराज का उपचार आजमगढ़ में एक अस्पताल में कराया गया। इस मामले में प्रधान के भाई अधिवक्ता राम रतन निषाद ने बगल के गांव मोहिउद्दीनपुर निवासी दो तथा मड़हा पट्टी के आठ नामजद लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे कोतवाली प्रभारी ने बाइक सवार दो युवकों पकड़ा। तलाशी में उनके पास पिस्टल और कारतूस मिले। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि ग्राम प्रधान बृजराज पर उन्होंने जानलेवा हमला किया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान अंगद पुत्र दीनानाथ और सोनू पुत्र सूर्यनाथ निवासी मड़हा के रूप में हुई हैं।
भतीजी की शादी के बाद से थी खुन्नस
गिरफ्तार अंगद ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गांव का एक युवक उसकी भतीजी से शादी करना चाहता था। परिजन राजी नहीं हुए तो पंचायत हुई। इसके बाद प्रधान से समझाकर शादी कराने में सहयोग किया था। शादी से पहले प्रधान ने कहा था कि उसकी भतीजी और युवक को शादी के बाद गांव से कहीं बाहर भेज दिया जाएगा। लेकिन, शादी के बाद भी दोनों गांव में रह रहे थे। इसे लेकर ग्रामीण तरह तरह की टिप्पणी करते थे। इसी से नाराज होकर अंगद ने प्रधान को जान से मारने की योजना बनाई थी। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया कि प्रधान को गोली मारने वाले मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।