फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau SP suspended two sub-inspectors for misbehaving with teacher

Mau News: चेकिंग के दौरान निजी शिक्षक से अभद्रता करना पड़ा भारी, दो उपनिरीक्षकों को एसपी ने किया निलंबित

Fri, 11 Apr 2025 09:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 11 Apr 2025 09:58 AM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में हलधरपुर थाना में तैनात दो पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद से जांच चल रही थी। जिसमें सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Mau SP suspended two sub-inspectors for misbehaving with teacher
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मऊ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी द्वारा गुरुवार की देर शाम बड़ी कारवाई करते हुए हलधरपुर थाना में तैनात दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया। इन दोनों पर बीते दिनों वाहन चेकिंग के दौरान एक निजी शिक्षक से अभद्रता करने का आरोप था, पीड़ित शिक्षक द्वारा चुपके से बनाए गए ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी इस मामले की जांच करा रहे थे।उधर पुलिस प्रशासन की इस कारवाई को लेकर पूरे जिले में चर्चा होती रही।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
एसपी इलामारन जी ने बताया कि हलधरपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक जयप्रकाश और अविनाश कुमार यादव की शिकायत मिली थी। दोनों पर द्वारा बीते 22 मार्च को  हलधरपुर क्षेत्र के भीमपुरा तिराहे के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक चेक किया गया। इस दौरान चालक जीवन प्रकाश पुत्र स्व. रामकेवल ग्राम इटौरा थाना हलधरपुर जनपद मऊ बिना हेलमेट का वाहन चलाते मिले। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ballia News: बलिया में दर्दनाक हादसा, पिकअप को बचाने में पलटी कार, युवक की मौत; दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिरीक्षकों द्वारा गाड़ी से संबंधित कागजात दिखाए जाने को कहा गया, लेकिन इस बीच वाहन चालक द्वारा वाद-विवाद करने पर उसका चालान किया गया। उपनिरीक्षकों पर जीवन प्रकाश की गिरफ्तारी के बाद वाहन में बैठाकर थाना हलधरपुर ले जाते समय रास्ते में उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज, धमकी देने का एक ऑडियो वायरल हुआ था। 
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण की जद में आएंगी छह मस्जिदें, 146 मकानों को किया गया चिह्नित

जांच में यह शिकायत सही होना मिला, जो इनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता को दर्शाता है। इसको संज्ञान में लेकर जांच के बाद गुरुवार की देर शाम इस संबंध में निलंबन की कारवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed