फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notices issued to 20 people for encroaching on the drain.

Mau News: नाले पर अतिक्रमण करने वाले 20 लोगों को नोटिस

Sun, 06 Sep 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 20 people for encroaching on the drain.
कोपागंज। सार्वजनिक नाले पर मकान और दुकान बनाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कोपागंज नगर पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पंचायत की ओर से शनिवार को 20 लोगों को नोटिस जारी कर तत्काल अतिक्रमण और मलबा हटाने का निर्देश दिया गया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि सार्वजनिक नाले के ऊपर निर्माण से जल निकासी बाधित हो रही है।
विज्ञापन

इससे नगर में जलभराव और आवागमन की समस्या के साथ बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। अतिक्रमण और मलबा हटाकर कार्यालय को लिखित रूप से अवगत कराने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर बिना अतिरिक्त सूचना के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ध्वस्तीकरण में आने वाला खर्च संबंधित व्यक्ति से भू-राजस्व की भांति वसूलने के साथ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अधिशासी अधिकारी डॉ. सीएल तिवारी ने बताया कि नोटिस की प्रतिलिपि उप जिलाधिकारी सदर और कोपागंज थानाध्यक्ष को भी कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed