फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Six mosques will under purview of Dalmandi road widening

Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण की जद में आएंगी छह मस्जिदें, 146 मकानों को किया गया चिह्नित

Fri, 11 Apr 2025 09:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 11 Apr 2025 09:48 AM IST
सार

Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने सर्वे कर 146 मकानों को चिह्नित किया है। वहीं सड़क चौड़ीकरण में छह मस्जिदें भी आएंगी। 

विज्ञापन
Varanasi Six mosques will under purview of Dalmandi road widening
दालमंडी से होकर गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में दालमंडी के चौड़ीकरण को लेकर नापजोख के साथ सर्वे का भी काम जारी है। पीडब्ल्यूडी के सर्वे में 146 मकानों को चिह्नित किया गया है। चौड़ीकरण की जद में छह मस्जिदें भी आएंगी। इसकी सूची बनाकर पीडब्ल्यूडी ने शासन-प्रशासन को भेज दिया है। आने वाले दिनों में इस सड़क को 56 फीट चौड़ा किया जाएगा। इस पर 210 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। माना जा रहा है सड़क चौड़ीकरण के बाद यहां रोजगार के अवसर खुलेंगे। होटल, मॉल, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स आदि खोले जाएंगे। 

विज्ञापन


पिछले दिनों नापजोख के अलावा तिरपाल हटवाने का काम शुरू किया गया था। आधी दालमंडी की नापी हो चुकी है। बाकी का काम भी पूरा होगा। इसके लिए पुलिस का चक्रमण यहां लगातार जारी है। मुसाफिरखाना के पास पुलिस की एक मोबाइल वैन अक्सर खड़ी रहती है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; PHOTOS: काशी में पीएम मोदी के 50वें दौरे पर देखें 25 अनोखी तस्वीरें, हर बार नए अंदाज में दिखे प्रधानमंत्री    
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सड़क को चौड़ी करने से विश्वनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। यहां मुस्लिम आबादी अधिक है। शहर में बढ़ते जाम को देखते हुए दालमंडी की सड़क को चौड़ा किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अधिकारी सक्रिय हैं। यहां कारोबार करने वाले अपने कारोबार को लेकर चिंतित हैं। अचानक से बाजार से हटने के कारण उन्हें व्यापार के लिए दूसरा विकल्प तलाशना होगा। आने वाले दिनों में यहां के व्यापारी अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। इसके लिए पत्रक तैयार कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें; UP: फेरी पटरी ठेला व्यवसायी की हत्या में मुख्तार गैंग के दो शूटर दोषी करार, बेटे ने कहा- कलेजे को मिली ठंडक

बनारस का सुपर मार्केट है दालमंडी
बनारस का सुपर मार्केट दालमंडी को कहा जाता है। यहां हर प्रकार की दुकानें हैं। कपड़े, जूलरी, खानपान, पूजा पाठ, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों की लाइनें लगी हैं। यहां पूरे पूर्वांचल से लोग कारोबार के सिलसिले में आते हैं। दिन में यहां पैदल चलना मुश्किल होता है लेकिन रात में चार पहिया गाड़ी से लोग नई सड़क से चौक पांच मिनट में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed