फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Major accident in Ballia young man died in collision with pickup car two injured

Ballia News: बलिया में दर्दनाक हादसा, पिकअप को बचाने में पलटी कार, युवक की मौत; दो घायल

Fri, 11 Apr 2025 09:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 11 Apr 2025 09:29 AM IST
सार

Ballia Accident News: बलिया में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। पिकअप को बचाने के चक्कर में कार सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। 

विज्ञापन
Major accident in Ballia young man died in collision with pickup car two injured
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के नगरा- सिकंदरपुर मार्ग के जुड़नपुर चट्टी के पास शुक्रवार की सुबह पिकअप गाड़ी को बचाने में स्विफ्ट कार सड़क किनारे पलट गई। जिसमें कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों घायलों को डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


ये है मामला
नगरा थाना क्षेत्र के भाउपुर गांव निवासी दिलीप (25), सुमित कुमार (18) तथा अंकित कुमार (20) किसी काम से नगरा की तरफ आ रहे थे। इसी बीच जुड़नपुर चट्टी के समीप नगरा के तरफ से जा रहे पिकअप को बचाने में कार सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; काशी आ रहे हैं पीएम मोदी: लकड़ी के कमल का फूल, ब्लॉक प्रिंटिंग गमछे से होगा पीएम का स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में तीनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस तथा एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया तथा घायलों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।



इसे भी पढ़ें; तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से छात्रा की मौत, दो घंटे चक्का जाम; अधिकारियों के आश्वासन पर माने परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed