फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Obstetrics and Gynecological Society celebrated 25th anniversary with pomp

मऊ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकॉलोजिकल सोसाइटी ने धूमधाम से मनाई 25वी वर्षगांठ

Tue, 18 Oct 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mau Obstetrics and Gynecological Society celebrated 25th anniversary with pomp
नगर के रोडवेज स्थित एक प्लाजा में मऊ फोग्सी सिल्वर जुबली पर सीएमई कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शु - फोटो : MAU
मऊ। मऊ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकॉलोजिकल सोसाइटी की 25वी वर्षगांठ नगर के रोडवेज स्थित प्लाजा में रविवार की देर शाम तक मनाई गई।इस दौरान स्त्री एवं प्रसूति रोग पर बैक टू बेसिक्स नामक चिकित्सा संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वांचल की मदर टेरेसा कही जाने वाली डॉ 0ईआर0 जूड एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेश को मऊ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकॉलोजिकल सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ कुसुम वर्मा एवं सचिव डॉ एकिका सिंह ने अंगवस्त्र ,पुष्पगुच्छ एव प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। चिकित्सा संगोष्ठी में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों मेंमुख्य रूप से डॉ राधा जीना गोरखपुर ,डॉ रवि शंकर लखनऊ ,डॉ मंजू वर्मा व डॉ अनुपमा उपाध्याय प्रयागराज ,डॉ मधु जैन जैन वाराणसी एव डॉ कृति आजमगढ़ ,डॉ तरनी तनेजा मुजफ्फरनगर ने अपने विचार व्यक्त किये साथ ही गर्भावस्था में टीकाकरण एव बाँझपन कारणों ,निदान, प्रसव के बाद होने वाले अत्यधिक रक्तस्राव से बचाओ ,गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ बच्चे के जन्म हेतु माँ के मानसिक स्वस्थ्य और खानपान पर विस्तृत चर्चा हुई।आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकॉलोजिकल सोसाइटी के अंतर्गत आने वाले जनपद आजमगढ़ मऊ ग़ाजीपुर बलिया ,बड़हलगंज से लगभग 80 स्त्री एव प्रसूति रोग विशेष्ज्ञ डाक्टरों ने अपना ज्ञान साझा एव पुनर्लेखन किया। कार्यक्रम का आयोजन मऊ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकॉलोजिकल सोसाइटी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अलका ने किया। इस मौके पर साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ प्रतिमा सिंह ,डॉ माला मित्तल ,डॉ शबाना जमाल ,कोषाध्यक्ष डॉ मीता चौहान ,नैदानिक सचिव डॉ फरहा नोमानी ,डॉ शालिनी मनीषा, सत्र समन्वयक डॉ अनिशा ,डॉ रेनू सिंह एवं डॉ रीमा यादव ने आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed