फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news theft

खिड़की की ग्रिल काटकर चार लाख की चोरी

Thu, 29 Aug 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
mau news theft
हलधरपुर थाना क्षेत्र के करउथ गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : MAU
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के करउत गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए खिड़की की ग्रिल काटकर चार लाख के आभूषण चुरा लिए। रात में बिजली न रहने के चलते परिवार के लोग बाहर सो रहे थे। इसी बीच चोर वारदात कर फरार हो गए। गृहस्वामी ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। गांव निवासी सुमित कुमार यादव के घर मंगलवार को चोर घुसे। उन्होंने मुख्य गेट को अंदर से कुंडी लगाकर आराम से एक एक कमरे को खंगाला। चोरों के हाथ एक बक्सा लग गया जिसमें गहने और कीमती बनारसी साड़ियां रखी थीं। चोरों ने इस बक्से में रखे गए सोने के दो बिस्कुट, हार, सोने की चेन, झुमके, चार अंगूठियां, पायल सहित क रीब चार लाख के सोने और चांदी के जेवर चुरा लिए। बाकी समानों को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। बुधवार की सुबह जब घर की महिलाएं जगीं तो मुख्य द्वार अंदर से बंद देख चौंक गई। पीछे की ओर जाकर देखा तो खिड़की की ग्रिल कटी मिली। कमरे में गए तो सारे सामान बिखरे मिले और जेवरों तथा साड़ियों वाला बक्सा गायब मिला। गृहस्वामी ने घटना की जानकारी 100 डायल पुलिस को देते हुए पुलिस को तहरीर दी। नगर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के चलते न तो मुकदमा ही दर्ज हुआ और न ही कोई जिम्मेदार मौके पर पहुंचा। इस बाबत एसओ अखिलेश कुमार ने बताया कि व्यस्तता के चलते वह मौके पर नहीं जा पाए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी और माल की बरामदगी के साथ ही चोरों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed