फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news meeting

पिछडी़ जातियों को कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतो से जोड़ने की जरुरत

Sun, 18 Aug 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mau news meeting
घोसी के कल्यानपुर स्थित श्री लक्ष्मी शंकर पब्लिक स्कूल में कांग्रेस पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के सम्? - फोटो : MAU
अमर उजाला ब्यूरोमऊ। पिछड़ा चला गांव की ओर इस नारे के साथ कांग्रेस पार्टी के पिछडे वर्ग के संगठन की तरफ से लक्ष्मी शंकर पब्लिक स्कूल में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश राजभर ने राष्ट्रीय सचिव और कार्यक्रम के मुख्यअतिथि अनिल सैनी तथा विशिष्ट अतिथि गणेश प्रजापति का स्वागत किया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल सैनी ने कहा कि गांवों में बूथ स्तर तक पहुंचकर पिछड़ीजातियों की बुनियादी समस्याओं से रूबरू होकर वर्तमान सरकार द्वारा छली गई उपेक्षित पिछडी़ जातियों को कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतो से जोड़ने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि गणेश प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ो के उत्थान के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई हैं। उनको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव और बूथ स्तर तक जाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस सच्चे सामाजिक न्याय की पक्षधर रही हैं।कांग्रेस पिछडी जातियो के सामाजिक और आर्थिक सम्मान के लिए कृतसंकल्पित हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान व संचालन वरिष्ठ नेता रामप्यारे यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख जय हिंद यादव, मन्नान खां, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, नेसार अहमद, विजय भान तिवारी, रामनिवास राय, मनोज सिंह, चंदू भाई, राज मंगल यादव, सिराजुद्दीन ,सुरेश राजभर, प्रभुनाथ सिंह, चंपा भारद्वाज, शीला भारती, समीउल्लाह अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed