फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news arested

लूट के 84 हजार बरामद, तीन गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
mau news arested
पुलिस लाइन में दोहरीघाट में अदरक व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करते एएसपी शैलेन्द्र श्रीवास्तव। - फोटो : MAU
मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व अदरक कारोबारी से हुई तीन लाख 23 हजार लूट का खुलासा मंगलवार को पुलिस ने कर दिया। दोहरीघाट पुलिस ने स्वाट टीमों के सहयोग से तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 84 हजार रुपये, तीन असलहे और चोरी की बाइक बरामद की। लूट की रकम से एक बदमाश ने नई अपाचे बाइक खरीद ली। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने मंगलवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि आजमगढ़ बार्डर अवरा डांड़ पुलिस बूथ के पास चेकिंग के दौरान सोमवार की देर शाम दो बाइक आजमगढ़ की तरफ से आती दिखायी दीं। पुलिस ने रोका तो बाइक सवार पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। लेकिन उनकी बाइकें आपस में टकरा गईं। जिस पर पुलिस ने दौड़ा कर तीन युवकों को दबोच लिया। जबकि चौथा भाग निकला। तलाशी में उनके कब्जे से 84 हजार 20 रुपये, एक पिस्टल, दो तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुआ। उनके पास से फर्जी नंबर की बाइक और उनकी निशानदेही पर नई अपाचे बाइक भीे बरामद हुई। एसपी ने बताया कि बदमाशों ने पांच जनवरी 2020 को दोहरीघाट थाने के अहिरानी के पास गोरखपुर के अदरक व्यवसायी राजेश से तीन लाख 23 हजार रुपये लूटे थे। गिरफ्तार युवकों में सुभाष मौर्य पुत्र राम बदन गोरखपुर जिले के गोला कोतवाली के तेंदुई गांव तथा धनंजय पासवान पुत्र रामप्यारे गोरखपुर के बांसगांव कोतवाली के कौड़ी राम टोला जरलही निवासी है। रमेश पटेल पुत्र सुक्खू आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने के कांखभार का निवासी है। एसपी ने बताया कि अदरक व्यवसायी से हुई लूट में रमेश पटेल और धनंजय पासवान ने असलहा सटा कर लूट की थी और सुभाष तथा नृपचंद उर्फ चन्दन ने रेकी की थी। बकौली एएसपी धनंजय पासवान ने नृपचंद के साथ मिलकर 15 नवंबर 2019 को ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से खजनी के केवटली गांव के दो लाख लूटे थे। रमेश पटेल ने लूटी गई रकम में से अपने पिता के नाम पर अपाचे मोटरसाइकिल खरीद लिया। लुटेरों को पकड़ने वाली टीम में स्वाट टीम द्वितीय प्रभारी राजेश प्रसाद यादव स्वाट प्रथम प्रभारी अमित मिश्र ,एसओ रुपेश राय, एसआई सेनापति सिंह ,सिपाही अनिल यादव, नीरज शर्मा, अवधेश यादव, सुशील यादव, संजीव सिंह,सर्वेश यादव,धीरेन्द्र कुमार सिंह, लायक हुसैन, नीरज यादव, अमरनाथ मौर्य, अखिलेश यादव, अजीत यादव, शत्रुधन यादव,विवेक सिंह एवं संजय सिंह ,संतोष यादव, अंकुर यादव, संजीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed