{"_id":"69c1904013e583966e0a59f1","slug":"mau-avengers-won-the-series-2-1-mau-news-c-295-1-svns1029-142772-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मऊ एवेंजर्स ने 2-1 से जीती सीरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मऊ एवेंजर्स ने 2-1 से जीती सीरीज
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थिम मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता मऊ एवेंजर्स टीम का खिलाड़ी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर सोमवार को मऊ एवेंजर्स और चिरैयाकोट राइडर्स आजमगढ़ के बीच टी-10 प्रारूप में 10-10 ओवर का मैच खेला गया। इसमें मऊ एवेंजर्स ने चिरैयाकोट राइडर्स को अंतिम ओवर में हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
चिरैयाकोट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। टीम की ओर से अंकी ने 30 रन और अमन ने 45 रन की शानदार पारी खेली। मऊ एवेंजर्स की ओर से यश, आकर्ष, श्रीमांशु और राघव ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ एवेंजर्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद यश रघुवंशी ने 23 गेंदों पर 65 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। राघव ने भी 30 रन का योगदान दिया। मऊ एवेंजर्स ने चार गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।
विज्ञापन
शानदार प्रदर्शन के लिए यश रघुवंशी को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था, जिसके बाद निर्णायक मुकाबले में जीत दर्ज कर मऊ एवेंजर्स ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। अंतिम मुकाबले में मैच के अंपायर राजेश और अभिषेक गुप्ता रहे।