फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Malfunction in Haldharpur sub power station, power outage for 36 hours

हलधरपुर सब पावर स्टेशन में आई खराबी, 36 घंटे से बिजली गुल

Sun, 01 Aug 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Malfunction in Haldharpur sub power station, power outage for 36 hours
रतनपुरा (मऊ)। हलधरपुर स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के फीडर में खराबी आ जाने से पिछले 24 घंटे से रतनपुरा बाजार से लेकर ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूूर्ति ठप है। शनिवार की सुबह दस बजे से ही मेन लाइन में फाल्ट के कारण शहरी क्षेत्र में पिपरसाथ, अइलख, छिछोर, विभसैली, रतनपुरा, दतौड़ा, गुलौरी, मुबारकपुर, इटैली, पहदेवाजीत, नगवां, गाढ़ा, मुस्तफाबाद सहित चार दर्जन गांवों में पिछले 36 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। विभागीय कर्मचारी शनिवार से ही फाल्ट तलाश रहे हैं और खराबी को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन रविवार की शाम समाचार लिखने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली न रहने के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को लोगों को मोटर समर्सिबल न चलने के कारण पानी की समस्या से जूझना पड़ा। फाल्ट के कारण उपकेंद्र से संबद्ध रतनपुरा बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही जिससे लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली ने रहने से आटा चक्की, सबमर्सिबल पंप, कृषि कार्य, छोटे मोटे कुटी उद्योग धंधे सब कुछ ठप पड़े हैं। क्षेत्र के बिजली कर्मचारियों की लापरवाही को कोस रहे थे कि जरा सी तेज हवा का झोंका क्या आ गया कि बिजली विभाग की सारी व्यवस्था ही ध्वस्त हो गई। इस बाबत अवर अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि तेज हवा के चलते तारों में स्पार्किंग होने से कई स्थानों पर खराबी आ गई थी, इसीलिए फाल्ट को ठीक कराने में देरी हुई, प्रयास किया जा रहा है, खराबी ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed