फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Left parties became vocal about inflation, took out a procession and submitted a memorandum

महंगाई को लेकर मुखर हुए वामपंथी दल, जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 09 Nov 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Left parties became vocal about inflation, took out a procession and submitted a memorandum
मऊ। महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न बिंदुओं को लेकर वामपंथी दल और जन संगठनों ने जिलाधिकारी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मंगलवार की सुबह सात सूत्रीय मांगों को लेकर वामपंथी दल तथा जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर तिराहा से जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां महंगाई, बेेरोजगारी, निजीकरण, जनविरोधी कृषि कानून का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान यूपी किसान फेडरेशन के अनुभव दास ने कहा कि महंगाई ने आज हम सब को अधमरा कर दिया है, जिसकी वजह केवल सरकार की पूंजीपरस्त नीतियां हैं।
विज्ञापन

वहीं भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। कहा कि करोना महामारी की दौर में जब आम जनता के रोजगार धंधे चौपट हो गए हैं करोड़ों लोगों की नौकरियां छीन ली गई तब जनता को राहत देने के बजाय आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों का असर रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाकपा के जिला मंत्री राम सोच यादव, माकपा के जिला सचिव अजीम खान,उत्तर प्रदेश किसान के राम कुमार भारती, इंकलाबी मजदूर केंद्र के रामजी सिंह ने संबोधित किया। प्रदर्शन में शेर मोहम्मद, शिवमूरत, धनराज सेठी शिवाकांत मिश्रा, जयप्रकाश चौहान, सुभाष चक्रदेवा सुभाष गौतम, फखरे आलम, अनीस अंसारी, राम शीष चौहान, अनीश खान, मनोरमा देवी, फूलमती, रामजीत चौहान, परीक्षित सिंह, इम्तियाज अहमद कोपा, सिकंदर हरिश्चंद्र ,रामबली, रामशब्द, राजेश, साधु यादव, मुन्ना जावेद टेलर, विशाल, गोकुल, दीपक, जय हिंद, राजेश वर्मा अजमल बेलाली, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed