वलीदपुर। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी पार्टी समर्थकों के साथ सोमवार की शाम को घायल सपा नेता महेंद्र चौहान के घर ढांढ़ाचंवर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सपा नेता महेंद्र चौहान को मात्र अपमानित करने काम ही नहीं किया है। बल्कि भाजपा के इशारे उनके उपर जानलेवा हमला किया गया है। कहाकि महेंद्र चौहान के ऊपर हमले की मैं घोर निंदा करता हूं। कहाकि भाजपा शासन में सपा नेताओं पर हो रहे उत्पीड़न को सदन में उठाया जाएगा । उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई नही करती है। तो जब प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी तो आतताइयों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कहा कि मैं सभी समाजवादी साथियों को धन्यवाद देता हूं कि आप लोग संगठित होकर एक साथ संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष के साथ आजमगढ़ से आए विधायक डॉ संग्राम यादव ने कहा कि सपा नेता के ऊपर किए गए हमले की जितनी निंदा की जाए, कम है। वर्तमान सरकार में पिछड़े वर्ग को अपमान व शोषण का सामना करना पड़ रहा है। कहाकि जबकि सपा सरकार में अगड़े पिछड़े सभी वर्गों का पूरा सम्मान किया जाता रहा है। इस मौके पर सपा एमएलसी रामजतन राजभर, जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, पूर्व विधायक उमेशचंद पांडेय, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी, पूर्व जिला महासचिव रामधनी यादव, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य रामप्रताप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, विनोद यादव, लालचंद यादव, विरेंद्र चौहान, बांके चौहान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।