{"_id":"617c429a23a6886a9d1a0971","slug":"kisan-morcha-honored-11-farmers-mau-news-vns6200252140","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मोर्चा ने 11 किसानों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मोर्चा ने 11 किसानों का किया सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की तरफ से शुक्रवार को नगर से सटे छोटी रस्तीपुर में ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर 11 कुशल किसानों का सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल ने कहा कि ग्राम किसान चौपाल के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास कर रही है। कहा कि लखनऊ में किसान सम्मेलन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना का समर्थन मूल्य 450 रुपए प्रति कुंतल कर किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
सरकार बनने के बाद लघु तथा सीमांत किसानों के 36 हजार करोड़ रुपए का ऋण माफ करने के साथ उज्वला योजना, फसल बीमा योजना आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं पर विशेष बल दिया। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सचिंद्र सिंह ने कहा कि नए कृषि बिल के माध्यम से किसान अपनी उपज को अधिक दाम पर दूसरे मंडी में ले जाकर बेच सकते हैं। जबकि पूर्व में ऐसी व्यवस्था नहीं थी। एग्रीमेंट आधारित खेती से किसानों का लाभ होगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य के प्रति भाजपा सदैव कृत संकल्पित है।
क्षेत्रीय मंत्री अंजनी सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि वह 1070 टोल फ्री नंबर पर बारिश तथा हवा से हुए नुकसान की समस्या को बताकर सरकार से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भाजपा किसानों के आय को दोगुना करने के लिए दृढ़ता पूर्वक कार्य कर रही है। चौपाल को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव, पंकज सिंह भगत सिंह, यशपाल सिंह, कुंदन वैदिक, सुरेंद्र चौहान ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष सिंह, राम सिंह, अनिल कुमार, संजीव, दीनदयाल, सुबेदार अमित गुप्ता, आनंद सिंह उपस्थित रहे। चौपाल का संचालन अंजय कुमार सिंह ने किया।