{"_id":"6a96c533d2fada59680822c3","slug":"mp-chandrashekhar-azad-targeted-bjp-government-in-mau-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में गरजे सांसद चंद्रशेखर आजाद: दुनिया की कोई ताकत आरक्षण नहीं खत्म कर सकती, 2027 के लिए साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में गरजे सांसद चंद्रशेखर आजाद: दुनिया की कोई ताकत आरक्षण नहीं खत्म कर सकती, 2027 के लिए साधा निशाना
Tue, 01 Sep 2026 06:00 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:00 PM IST
सार
गांधी मैदान में बड़ी संख्या में जुटे युवाओं को आजाद समाज पार्टी के संस्थापक एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने 2027 के लिए साधा। उन्होंने विधानसभा चुनाव में मधुबन से पार्टी प्रत्याशी शिव सागर यादव को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
मऊ में सांसद चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले में मधुबन नगर पंचायत के गांधी मैदान में मंगलवार को पहली बार आजाद समाज पार्टी के संस्थापक एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। उन्होंने यहां विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। बड़ी संख्या में जुटे युवाओं से आजाद समाज पार्टी से जुड़ने और 2027 के विधानसभा चुनाव में मधुबन से पार्टी प्रत्याशी शिव सागर यादव को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत आरक्षण को खत्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि आरक्षण किसी की भीख नहीं, बल्कि अधिकार है। इस दौरान उन्होंने नारा दिया, ‘आरक्षण से लेंगे एसपी-डीएम, वोट से लेंगे सीएम-पीएम।
विज्ञापन
आगे कहा कि कि महिलाओं को पैसा मिले तो ले लेना, लेकिन वोट भाजपा को मत देना। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद सरकार दिए गए पैसे को ब्याज समेत वसूल करेगी।वहीं युवाओं को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह 100 साल तक जीवित नहीं रहेंगे, लेकिन जब तक जीवित रहेंगे शेर की जिंदगी जिएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि न बिकूंगा, न झुकूंगा और न रुकूंगा। जब तक शरीर में जान है, खून की एक-एक बूंद देश और युवाओं के लिए समर्पित रहेगी। जनसभा में युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई बार व्यवस्था बिगड़ती नजर आई। अति उत्साहित युवाओं के शोर और भीड़ को देखते हुए चंद्रशेखर आजाद को कई बार अपना भाषण रोककर युवाओं से शांत रहने और अनुशासन बनाए रखने की अपील करनी पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दुबारी मोड़ से बनियाबान तक किया पैदल मार्च
कार्यक्रम के अंत में चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं के साथ दुबारी मोड़ से बनियाबान तिराहे तक पैदल मार्च किया। बनियाबान तिराहे पर पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम का समापन शाम करीब 4:30 बजे हुआ।
कार्यक्रम खत्म होते ही बाजार में लगा लंबा जाम
चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम से लौटती भीड़ और वाहनों के कारण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मधुबन नगर पंचायत बाजार में लंबा जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की कतार लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई। जाम समाप्त कराने के लिए स्थानीय पुलिस को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी।