फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jos Buttler's team beat Mau Cricket Club by 42 runs

Mau News: जॉस बटलर टीम ने मऊ क्रिकेट क्लब को 42 रन से हराया

Sat, 28 Feb 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Jos Buttler's team beat Mau Cricket Club by 42 runs
स्पोर्ट्स विलेज स्टेडियम घोसी में नॉकआउट सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जॉस बटलर क्रिकेट एकेडमी ने मऊ क्रिकेट क्लब को 42 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर जॉस बटलर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर कुलदीप ने 40 रन और अभय ने 13 रन बनाए। इसके बाद प्रखर ने 33 रन, राहुल ने 35 रन और राज्यवर्धन ने 19 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। टीम 29.3 ओवर में 221 रन पर ऑलआउट हो गई। मऊ क्रिकेट क्लब की ओर से 46 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। यश ने तीन विकेट झटके, जबकि आदित्य और विनय को दो-दो तथा शेखर और राघव को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर आर्यन बिना खाता खोले आउट हो गए। जिशान ने 27 रन, विनय ने 34 तथा अभय और यश ने 15-15 रन बनाए, लेकिन टीम 27.2 ओवर में 179 रन पर सिमट गई।
जॉस बटलर एकेडमी की ओर से प्रखर ने चार विकेट लिए, जबकि अजीत को दो विकेट मिले। राहुल, राहुल विश्वकर्मा, राज्यवर्धन और दिव्यांश ने एक-एक विकेट झटका।
ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले प्रखर उपाध्याय (33 रन व चार विकेट) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर अमित और रोहित रहे, जबकि स्कोरिंग आलोक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed