फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Investigating officer in the Shambhupur murder case removed; he was also the complainant in the case.

Mau News: शंभूपुर हत्याकांड के विवेचना अधिकारी हटाए गए, मुकदमे में वादी भी थे

Mon, 28 Sep 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Investigating officer in the Shambhupur murder case removed; he was also the complainant in the case.
गांव शंभूपुर हत्याकांड के विवेचना अधिकारी अहरौला थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

अब उनकी जगह डायल 112 के जिला प्रभारी रफी अहमद को विवेचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। दरअसल घटना में वादी व विवेचना अधिकारी खुद थानाध्यक्ष अहरौला थे। इससे जांच प्रभावित होने की आशंका में सवाल उठ रहे थे।
पिछले दिनों घर पर पूजा-पाठ के दौरान गृह स्वामी अरविंद सिंह ने अपनी पत्नी बबीता सिंह, दो पंडितों और बेटे शाैर्य की हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस कार्रवाई में वह भी मारा गया था। घटना में कुल पांच लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

मृत पंडित अखिलेश मिश्रा के पुत्र हिमांशु मिश्रा घटना के चश्मदीद गवाह हैं। उन्होंने अरविंद सिंह के खिलाफ पिता अखिलेश मिश्रा, पंडित महेंद्र पाठक और बबीता सिंह की हत्या के मामले में तहरीर दी थी। लेकिन अहरौला थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने अरविंद की मौत के छह घंटे बाद 23 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। इस प्राथमिकी में संयुक्त रूप से हिमांशु मिश्रा और थानाध्यक्ष अहरौला रामकिशोर शर्मा का नाम बताैर वादी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात पर सवाल उठ रहे थे कि थानाध्यक्ष खुद वादी और विवेचना अधिकारी होने के नाते घटना को अपने हिसाब से मोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आरोप है कि थानाध्यक्ष को घटना वाले घर का ताला खोलकर, जिसमें विवेचना करनी थी, वह खुद विवेचना अधिकारी के तौर पर अपनी कमियों को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे थे। इसी के चलते उनको विवेचना से हटा दिया गया है। रविवार को नए विवेचना अधिकारी रफी अहमद गांव पहुंचे और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed